Loading...

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ ने 2013 की याद दिलाई, आजम खान ने तब इस्तीफा दिया था

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान अमृत स्नान से पहले हुई भगदड़ ने 2013 की घटना की याद ताजा कर दी है, जब इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 36 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। उस समय कुंभ मेले के प्रभारी मंत्री रहे आजम खान ने इस हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था, हालांकि तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। आजम खान ने 2013 के हादसे के बाद कहा था कि यह दुर्घटना कुंभ मेला क्षेत्र के बाहर (रेलवे स्टेशन पर) हुई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रशासन की तरफ से किए गए प्रयासों का बचाव करते हुए विपक्ष के आरोपों का सामना किया था। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विपक्षी दलों ने आजम खान को कुंभ मेला का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि कुंभ जैसे धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी एक ऐसे व्यक्ति को दी जानी चाहिए, जो हिंदू परंपराओं के प्रति श्रद्धा रखता हो। इन विवादों के बावजूद, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजम खान का समर्थन करते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था।

महाकुंभ 2025 और अमृत स्नान विवाद
हाल ही में प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम तट पर बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे करीब 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए। महाकुंभ में सरकार की व्यवस्थाओं पर आरोप लगने लगे हैं। कई साधु संतों और नेताओं ने 2013 के महाकुंभ में प्रभारी मंत्री आजम खान की कुशल व्यवस्थाओं की तारीफ की। माना जा रहा है कि आजम खान ने पिछले महाकुंभ की सभी व्यवस्थाएं कुशलतापूर्वक करवाई थी। वर्तमान सरकार महाकुंभ जैसे पवित्र तीर्थ मेले का कुशल मैनेजमेंट करने की बजाय राजनीति ज्यादा कर रही थी। उत्तर प्रदेश सरकार के पुलिस अधिकारी भी हिंदू तीर्थ यात्रियों को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दिए।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।