Loading...

श्रीगंगानगर में एसीबी का बड़ा एक्शन, पटवारी 50 हजार लेते गिरफ्तार

Follow us

Share

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा भ्रष्टाचारियों और रिश्वतखोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है, जिसके परिणामस्वरूप कई राज्यों में घूसखोर सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा जा रहा है। एसीबी ने बीते सोमवार को पाली में एक पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। वहीं मंगलवार को श्रीगंगानगर में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व पटवारी को रिश्वत लेते ट्रैप किया है। बीकानेर एसीबी की टीम ने राजस्व पटवारी अंकुश कुमार को गिरफ्तार किया है। जो पदमपुर तहसील में कार्यरत है। वह रिश्वत की राशि किस्तों में ले रहा था। इसी दौरान 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

एक लाख में हुआ था सौदा

एसीबी के एसआई इंद्र कुमार ने बताया- आरोपी पटवारी अंकुश कुमार (31) निवासी 8 ईईए, पदमपुर (श्रीगंगानगर) का रहने वाला है। वह वर्तमान में पटवार हल्का 68 एलएनपी, रिडमलसर तहसील पदमपुर में तैनात था। शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह ने ACB को शिकायत दी थी कि पटवारी अंकुश कुमार उनकी चक 68 एलएनपी स्थित मुरब्बा 35 के संयुक्त खाते को अलग-अलग खातों में बंटवाने के लिए 1 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा है। पटवारी ने सौदेबाजी के बाद पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपए लेने के लिए उपतहसील रिडमलसर में परिवादी को बुलाया।

परिवादी से रिश्वत लेते हुए एसीबी ने दबोचा

जैसे ही अंकुश कुमार रिश्वत की रकम परिवादी से लेने लगा तो एसीबी ने उसे ट्रैप कर लिया। यह कार्यवाही उपतहसील रिडमलसर में की गई। एसीबी टीम ने पूरे मामले का वीडियो रिकॉर्डिंग समेत मजबूत सबूत जुटाए हैं। इंद्र कुमार ने बताया- एसीबी लगातार राजस्व विभाग में चल रही रिश्वतखोरी पर शिकंजा कस रही है। इस मामले में अंकुश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।