Loading...

विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

Jaipur

Follow us

Share

जोधपुर(रॉयल पत्रिका)।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान द्वारा विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत वार्ड 57 के  ईदगाह रोड स्थित सरदार दून पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र पर सभी भागों के बीएलओ द्वारा सुबह नौ बजे से मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर विभिन्न आवेदन फार्म प्राप्त किये गये। बीएलओ शौकत अली लोहिया ने कहा कि  मतदान बूथ सरदार दून पब्लिक स्कूल के वार्ड 57 का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर उदय भानु चारण ने अवलोकन करते हुए बीएलओ की कार्यप्रणाली के साथ आवेदन स्वयं बीएलओ द्वारा बीएलओ एप से भरने, मतदाताओं को वोटर हेल्प लाइन एप का उपयोग करने व दस्तावेजों की जांच कर मतदाताओं को सहयोग करने पर उनकी प्रशंसा की।  विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 qके तहत वार्ड 57 के बीएलओ शौकत अली लोहिया, नवनीत शर्मा, रामराज कश्यप व हुलाश पालीवाल ने  वार्ड 57 के सभी भागों से आने वाले मतदाताओं को पूर्ण सहयोग करते हुए *मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6, अप्रवासी भारतीय के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6ए, मतदाता सूची में दर्ज नाम हटवाने के लिए फार्म 7, मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म 8 व एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक भाग संख्या से दूसरे भाग संख्या में नाम स्थानांतरण के लिए फॉर्म 8 में सूचनाएं प्राप्त की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।