मरहूम फजलुर्रहमान की श्रद्धांजलि सभा में सोसायटी सदस्यों ने पेश की खिराज-ए-अकीदत
जोधपुर, (रॉयल पत्रिका)। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद आबिद कुरैशी की अध्यक्षता में कमला नेहरू नगर स्थित मुस्लिम स्कूल कैम्पस शरिआ सोसायटी मे रविवार को सोसायटी के सरपरस्त एवं वरिष्ठ सदस्य रहे मरहूम (स्वर्गीय) फजलुर्रहमान की याद में ताज़ियती नशिस्त (श्रद्धांजलि सभा) का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मरहूम फजलुर्रहमान कौम के दर्दमंद व्यक्ति थे और हमेशा तालीम को आगे बढ़ाने के लिए फिक्रमंद रहते थे। सोसायटी महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि मरहूम फजलुर्रहमान सोसायटी के पुराने मजबूत सदस्यों में से थे। उनकी मौजूदगी में सोसायटी ने विकास की नींव रखी। सोसायटी कोषाध्यक्ष निसार अहमद खिलजी ने कहा कि मरहूम फजलुर्रहमान का इस जहां से जाना समाज के लिये एक क्षति है। सभा में मौजूद सोसायटी के कई सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर रोशन डाली और सोसायटी के हित में हमेशा सबको मिलजुलकर कार्य करने को कहा। सोसायटी से जुड़े बरकत खां नसरानी, अताउर्रहमान कुरैशी, शमसूद्दीन .चुंदड़ीगर, अब्दुल्लाह हारून मोदी, खालिद अहमद कुरैशी, सईद अहमद खिलजी, अब्दुल वहीद बैलिम, मोहम्मद युसूफ मंसूरी, शकील खिलजी, मोहम्मद साबिर, रेहान अंसारी, हाफिज आरिफ चुंदड़ीगर, मोहम्मद मोहसिन, नईम सिलावट, अकबर अंसारी, आसिफ खान सिंधी, यामिन अंसारी, डॉ. सय्यद मोईन उल हक, उम्माह वेलफेयर सोसायटी के अब्दुल रशीद अंसारी, अब्दुल रहीम सांखला, अतीक सिद्दीकी, जावेद हुसैन, फारूक अहमद इकरा, असलम मंसूरी, अब्दुल ज़रीफ, अब्दुल रहीम मोदी, सय्यद वसीम अख्तर सहित शहर के कई मौजिज लोगें ने शिरकत की। हाफिज आरिफ चुंदड़ीगर ने तिलावते कुरान व मगफिरत की दुआ कराईं। अंत में सभी ने खिराज-ए-अकीदत पेश की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
