Loading...

स्टेयरिंग पर काल: चालक ने ली झपकी…बारां में स्लीपर बस पलटने से 3 की मौत, 14 यात्री घायल

Follow us

Share

Sleeper Bus Overturns in Baran : बारां। राजस्थान के बारां जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कोटा से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक मासूम बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। यह घटना शाहाबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर फरेदुआ तलहटी गांव के पास की है।

मौके पर मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब ज्यादतर यात्री गहरी नींद में थे। इसी दौरान फरेदुआ तलहटी गांव के पास बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर शाहाबाद राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया।

चालक को आई नींद की झपकी

डॉक्टरों के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बारां जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आना या बस की तेज रफ्तार हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।