लखारा शीशगर समाज का छठा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित, 21 जोड़ो का किया निकाह
हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य भी वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के रामगढ़ मोड स्थित करबला मैदान में लखारा शीशगर समाज द्वारा छठे सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस वर्ष समारोह में 21 जोड़ो ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना, और समाज की परंपरा का पालन करते हुए सामूहिक रूप से निकाह हुआ। समारोह के दौरान समाज के अध्यक्ष अनवर मोहम्मद ने सादगी से विवाह करने की अहमियत पर जोर दिया और बताया कि इस्लाम में सादा विवाह को बहुत जरूरी माना गया है। उन्होंने समाज के परिवारों से अपील की कि वे फिजूल खर्ची से बचते हुए सामूहिक विवाह की इस परंपरा को बढ़ावा दें। समारोह में चार काजियों द्वारा निकाह पढ़ाया गया और समाज के विभिन्न हिस्सों से आए मेहमानों ने इस आयोजन में भाग लिया। इज्तेमाई शादी सम्मेलन में राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भी शादी के लिए जोड़े और समाज के लोग बड़ी संख्या में शिरकत करने आए। इस आयोजन का उद्देश्य लखारा शीशगर समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग को एकजुट करना और सामूहिक विवाह के जरिए उनकी सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाना है। इस खास मौके पर हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी आशीर्वाद देने के लिए समारोह में शिरकत की और नवविवाहित जोड़ो को शुभकामनाएं दीं।

ये लोग भी रहे मौजूद :
वही समारोह में ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की और समाज के विकास, भाईचारे और देश के समृद्धि के लिए दुआ की। इस अवसर पर संघठन के पदाधिकारियों में रहीस अहमद कुरैशी (संस्थापक), मोइनुद्दीन नारू, अब्दुल रईस, जफर मिर्जा, अकरम कुरैशी, माजिद खान पठान, शाहनवाज लाला, जुनैद आसिफ अख्तर, नवाब कुरैशी, गुलजार कुरैशी, इस्लामुद्दीन अब्बासी, ताहिर गुड्डू खान, राशिद खान, मोहम्मद शाहरुख, आरिफ़ खान माहीगीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का मंच संचालन पार्षद प्रत्याशी शाहनवाज लाला और जावेद भाई ने किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
