बहिनों ने अपने भाईयों के कलाई पर बांधी राखी
चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। शहर में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रक्षा बंधन मानवता की सबसे अटूट रिश्तों में से एक भाई-बहन की बंधन का उत्सव है। यह त्यौहार प्रेम, कर्तव्य और एकता के मूल्यों को समाहित है। भाई बहन के बीच प्रेम और सुरक्षा के बंधन का जश्न मनाया गया। इस दिन बहनें अपने भाइयों के मस्तक पर टीका लगाकर उनकी कलाई पर पवित्र एवं सजावटी राखी बांधकर उनकी खुशहाली, सफलता और दीर्घायु की कामनाएं की। भाई जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देकर ढेर सारे उपहार देता है। बहिन ने अपने भाई को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनको नारियल का गिट्ट दिए। इसके बदले में भाई ने अपनी बहिन को रूपये एवं ढेर सारे उपहार दिए। बड़ों के साथ-साथ नन्हे-मुन्ने बच्चे भी कलाई पर राखी बांधने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हिमांशु ने बताया कि संगीता, मनीषा, अंशिका आदि ने भी राखी बांधने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी अपने भाइयों की रक्षा के लिए कलाई पर राखी बांधी एवं दीर्घायु की कामना की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
