भाई की मौत का सदमा नहीं सह सकी बहन, बीच रास्ते में तोड़ा दम
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब जयपुर निवासी सलीम की मौत के सदमे में उनकी बहन का भी इंतकाल हो गया। यह हृदयविदारक घटना जयपुर और कालाडेरा के बीच रास्ते में घटी। जानकारी के मुताबिक, सलीम का कल रात इंतकाल हो गया। उनकी बहन का ससुराल कालाडेरा में था। जब सलीम की मौत की खबर उनके बहनोई को मिली, तो वे तुरंत अपनी पत्नी को लेकर जयपुर रवाना हो गए। रास्ते में जब सलीम के बहनोई ने पत्नी को यह दुखद समाचार सुनाया, तो वह सदमे में चली गईं और उन्होंने वही गाड़ी में दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिवार और परिचितों ने इस घटना को बेहद हृदयविदारक बताते हुए दोनों भाई-बहन की मग़फ़िरत की दुआ की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
