दीपावाली पर सजी दुकानें, सांगानेर में माहौल हुआ रंगीन, जगमगा उठा मार्केट
सादिक हिन्दुस्तानी
सांगानेर (रॉयल पत्रिका) I गुलाबी नगरी जयपुर में दीपावाली पर राजस्थान की छटा देखने को मिलती है। जिससे जयपुर की रौनक में चार चांद लग जाते हैं। सांगानेर की मार्केट भी दीपावली के इस पावन पर्व पर दुल्हन की तरह सज धज कर एक अलग ही खूबसूरत अंदाज में देखने को मिलती है। जिसकी चारों तरफ चर्चा होती है। हर वर्ष व्यापार महासंघ सांगानेर मार्केट में खूबसूरत लाइट की व्यवस्था करती है। सांगानेर स्टेडियम से लेकर नगर निगम तिराहे तक मालपुरा गेट से लेकर शनि मंदिर तक सिटी एस बस स्टैंड से लेकर मेन मार्केट तक चारों तरफ दुकानों में रौनक दिखाई दे रही है। सांगानेर क्षेत्र की जनता में भी उत्साह चरम सीमा पर दिखाई दे रहा है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
