Loading...

शाहिद इकबाल भाटी काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष नियुक्त

Jaipur

Follow us

Share

पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने सौंपा नियुक्ति पत्र

शब्बीर हुसैन 

बारां, (रॉयल पत्रिका)। सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वाले मुस्लिम छात्र संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी को पूर्व मंत्री प्रमोद ज़ेन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, प्रदेश काँग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष आबिद काग़ज़ी व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी की अनुशंसा पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी ने बारां शहर काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है । भाटी की नियुक्ति के पश्चात उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। समर्थकों द्वारा माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर उनका इस्तकबाल किया गया। इस अवसर पर पार्षद परवेज खान, पूर्व पार्षद अख़लाक़ अंसारी, पूर्व प्रदेश सचिव व शायर रईस फेजी, जुनेद अंसारी, महफ़ूज़ खान, शहजाद अंसारी, आकीब अली, वाजिद अली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शाहिद भाटी को मुबारकबाद पेश की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।