Loading...

सात साल के अलफेज ने रखा पहला रोजा

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद यासीन

पाली/सोजत, (रॉयल पत्रिका)। रमजान उल मुबारक का पवित्र महीना शुरू हो गया है। रहमतों और बरकतों से  भरपूर इस महीने में जहां बड़ों ने रोज़ा रखकर शाम को इफ्तारी की वहीं स्थानीय सिलावट मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद वाजिद व रिजवाना के पुत्र अलफेज ने सात साल की उम्र में अपना पहला रोजा रखकर सारे दिन इबादत में मशगुल रहे। शाम को इफ्तारी के वक्त माता पिता व दादी जाहिदा बानो ने खुशी का इजहार करते हुए अलफेज को फूल माला पहनाई व मोहल्ले भर में मिठाई खिलाकर सब का मुंह मीठा कराया। अब्दुल समद राही, रिहाना, रानू, सीमा, परवीन, शबनम टाक, अब्दुल अवल, मोहम्मद अकरम, जावेद राही, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद उमैर आदि ने मुबारकबाद पेश कर खुशी का इजहार किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।