सिपाहियान कब्रिस्तान बना गर्मी में प्यास बुझाने का जरिया
- ठंडे पानी के प्याऊ का हुआ उद्घाटन
सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। फरवरी महीने में गर्मी के तेवर को देखते हुए आगे भीषण गर्मी पड़ने की पूरी पूरी संभावना है। इसको मद्देनजर रखते हुए सांगानेर के सिपाहियान कब्रिस्तान के अखाड़े के उस्ताद अब्दुल रशीद चौहान ने 17 नंबर मैजिक स्टैंड कब्रिस्तान सिपाहियान के गेट के पास लगभग 2 लाख की लागत से ठंडे पानी के प्याऊ का उद्घाटन किया। उनकी दरियादिली को देखकर आसपास के दुकानदारों, स्थानीय निवासियों, ने प्रशंसा व्यक्त की एवं धन्यवाद दिया। इस चौराहे पर प्रतिदिन हजारों राहगीरों एवं स्कूल के बच्चों का आवागमन रहता है। क्योंकि इस चौराहे से वाटिका, मदरामपुरा,मुहाना मंडी, डिग्गी मालपुरा,रेनवाल, के लिए सैकड़ो मैजिक, ई रिक्शा सिटी बसें एव लो फ्लोर बसों का आना-जाना लगा रहता है। इसलिए गर्मी के मौसम में जनता को बहुत राहत मिलने वाली है। इसलिए सबसे अपील है कि ठंडा प्याऊ को स्वच्छ एवं साफ रखने में सभी लोग सहयोग करें। इस मौके पर उस्ताद अब्दुल रशीद चौहान, कल्लू भाई सिपाही, राशिद भाई पटवारी, अब्दुल सलाम खान, मन्नू भाई, शफीक पठान सांगानेरी, मोहसिन भाई मिस्त्री, राजा भाई, बाबू साहू, विनोद कुमार,पंडित चायवाला, सूरज यादव,कमल सैनी, रमजानी खान, हकीम खान, अनीश चौहान, वीरा लुहार, कमलेश सैनी,आदि साथीगण मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
