Loading...

मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित

Jaipur

Follow us

Share

सरकारी सेवा में चयनित होनहार स्टूडेंट्स का किया सम्मान

बांरा, (रॉयल पत्रिका)।  मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान परिवार के तत्वावधान में शनिवार 22 फरवरी को भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी ओर सम्मान समारोह शेख टापरी मांगरोल रोड़ पर आयोजित कर खिराज ए अकीदत पैश की गई। सरकारी सेवा में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर शहीद राजमल मीणा राजकीय चिकित्सालय में पोस्टिंग होने पर दोनों छात्राओं रुखसाना बानो पुत्री डॉक्टर हाजी अब्दुल रशीद, बेनजीर पुत्री अध्यापक अब्दुल सलीम, ओर डॉक्टर सकलेन सलाम पुत्र अब्दुल सलाम आजाद को संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर, मुंह मीठा करवाकर ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।संस्थान के अध्यक्ष शेख बहादुर अली ने बताया कि मदरसा अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर माजिद सलीम ने मौलाना आजाद की जीवनी पर रोशनी डालते हुए कहा कि मौलाना साहब हमारे कौमी रहनुमा थे, वो आजाद हिन्दुस्तान के पहले वजीर ए तालीम .शिक्षा मंत्री थे। उनकी दूरदर्शी सोच और देश के प्रति प्रेम के जज्बे की वजह से उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष शाहिद कूंडी, संस्थान के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गोयल शैलू, सलाहकार हाजी डॉक्टर अब्दुल रशीद, नगर अध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी,  मदरसा बोर्ड के डिप्टी चैयरमैन जाकिर खिलजी, पार्षद परवेज खान, भाजपा के  इकबाल नेता, अशफाक कादरी, मोहम्मद रुस्तम, अरबाज खान जुनैद सहित लोगों ने होसला अफजाई कर खिराजे अकीदत पेश की।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।