डॉ. हकीम अजमल खान की जयंती पर सेमिनार का आयोजन
- यूनानी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने पर जोर
जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस, जयपुर और राजस्थान यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी और यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रणेता मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान की जयंती के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चैम्बर ऑफ कॉमर्स, जयपुर में आयोजित हुआ, जिसमें देश और राजस्थान के यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञों ने हकीम अजमल खान के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद किया। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री इमामुद्दीन दुरू मियां, विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी और कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हकीम अजमल खान न केवल एक सच्चे देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि वे एक शिक्षाविद और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने दिल्ली में आयुर्वेद और यूनानी संस्थान की स्थापना की और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संस्थापकों में से एक थे। सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर मुश्ताक अहमद नेशनल अध्यक्ष ऑल इण्डिया यूनानी तिब्बी काँग्रेस ने अपने सम्बोधन में कहा कि हकीम अजमल खान किसी विशेष जाति के नही थे बल्कि वह सब को अपने साथ लेकर चलते थे तथा वह राष्ट्र पिता महात्मा गाँधीजी के साथियों में थे। विशिष्ट अतिथियों में राजस्थान यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जयपुर के अध्यक्ष जहीर-उल-इस्लाम, सचिव डॉ. परवेज वारसी, संयुक्त सचिव हाफिज इमरान खान, डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के यूनानी डीन प्रो. मो. आजम अंसारी, राजकीय यूनानी महाविद्यालय टोंक के प्राचार्य प्रो. मो. इरशाद खान, ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस, जयपुर नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुश्ताक अहमद एवं राष्ट्रीय सचिव हाकिम सय्यद अहमद खान ने भी अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने हकीम अजमल खान के व्यक्तित्व और उनके योगदान पर रोशनी डाली। सेमिनार का संचालन ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस, राजस्थान के महा सचिव डॉ. सैय्यद अब्दुल मुजीब ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि हकीम अजमल खान की विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यूनानी चिकित्सा पद्धति को और अधिक प्रचारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस, राजस्थान के स्टेट प्रेसिडेंट डॉक्टर मोहम्मद अहसान सिद्दीकी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर अब्दुल्ला जफर, प्रोफेसर शफीक अहमद नकवी, को- ट्रेज़रार डॉ जाकिर हुसैन, नेशनल वाइस प्रेसिडेंट प्रोफेसर जी. क्यू. चिश्ती, प्रोफेसर सरवर, एकेडमिक विंग के जनरल सेक्रेटरी प्रोफेसर मोहम्मद हारुन और प्रोफेसर साबिर हुसैन अन्यों ने विशेष अतिथियों के रूप में सेमिनार में भाग लिया तथा सेमिनार का संचालन व सभी का स्वागत ऑल इण्डिया यूनानी तिब्बी काँग्रेस, राजस्थान के सचिव डॉ. सैय्यद अब्दुल मुजीब द्वारा किया गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
