Loading...

महिला दिवस पर बांगड़ अस्पताल में संगोष्ठी आयोजित 

Jaipur

Follow us

Share

पाली, (रॉयल पत्रिका)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को चिकित्सा विभाग की ओर से चिकित्सा संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय बांगड़ अस्पताल में भी महिला दिवस पर महिलाओं के लिए संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में बांगड़ अस्पताल के अधीक्षक डॉ.. एच.एम. चौधरी ने परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. चौधरी द्वारा गायनिक ऑपरेशन थियेटर के बाहर मरीजों के साथ आए । सभी परिजनों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ.. चौधरी के साथ स्त्री एवं प्रसूति रोग यूनिट द्वितीय के हेड डॉ. बाल गोपालसिंह भाटी, डॉ. नेहा गर्ग, डॉ.. इरम फैजी, डॉ..श्यामा सीरवी, गायत्री रावल सिस्टर आदि उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।