Loading...

अल्पसंख्यक विभाग के सचिव ने किया पदाधिकारियों और हाफिज बच्चों का सम्मान

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर(रॉयल पत्रिका) राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के सचिव शौकत कुरैशी उर्फ पुन्नु कुरैशी द्वारा रविवार को आजाद नगर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, हाफिज-ए-कुरआन बच्चों और उनके उस्तादों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुफ्ती इकरामुल हसन दाऊदी, कारी फूल मोहम्मद, हाफिज उवैस और हाफिज सुभान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अल्लादिया कुरैशी उर्फ पप्पु भाई, महासचिव गुल मौहम्मद कुरैशी और सचिव एडवोकेट इन्तेखाब अहमद, आदर्श नगर ब्लॉक महासचिव एडवोकेट सलमान कुरैशी, वार्ड 55 अध्यक्ष इरशाद कुरैशी उर्फ गुड्डू भाई, वार्ड 98 के अध्यक्ष रफीक भाई, हाजी उस्मान कुरैशी, हाजी इस्लाम, सलीम चाचा, मुन्ना कुरैशी, अकरम कुरैशी (अक्की), इरफान कुरैशी, सलमान कुरैशी, इमरान कुरैशी, रियाज कुरैशी भी इस समारोह में शामिल हुए। समारोह में सभी हाफिज बच्चों और पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी गई। यह समारोह अल्पसंख्यक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था, जिसमें समुदाय के युवाओं और नेताओं को सम्मानित किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।