Loading...

एसडीपीआई का पार्टी कन्वेंशन प्रोग्राम सम्पन्न

Jaipur

Follow us

Share

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है:- अशफाक हुसैन

बारां, (रॉयल पत्रिका)। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया, बारां इकाई द्वारा रविवार को मांगरोल दरवाजा स्थित रैगर समाज के नोहरे में पार्टी कन्वेंशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रवक्ता अलीम मंसूरी ने बताया कि प्रोग्राम के मुख्य अतिथि एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन रहे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव नदीम अख्तर, कोटा वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता इम्तियाज अहमद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज ने की। प्रोग्राम में बोलते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशफाक हुसैन ने कहा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया पूरे भारत में दलितों और अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचारों और भेदभाव के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रही है। साथ ही जेपीसी द्वारा विपक्षी सांसदों के सुझाव को दरकिनार करके वक्फ अमेन्टमेट बिल को पास करवाने की नापाक कोशिश के खिलाफ पार्टी पूरे देशभर में आंदोलन करेगी। एसडीपीआई के प्रदेश महासचिव नदीम अख्तर ने कहा आज के इस पार्टी कन्वेंशन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नए लोगों ने पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पार्टी की लोकप्रियता का पता चलता है कि युवा कांग्रेस व भाजपा के झूठे व खोखले वादों से हताश हो चुका हैं। जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए व भेदभाव को खत्म करने के लिए पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। इस दौरान प्रदेश कमेटी सदस्य इफ्तिखार अहमद बब्लू, जिला उपाध्यक्ष हाजी अशफाक अंसारी, शहादत अंसारी, सलामत अंसारी, इरशाद अंसारी, मुफ्ती मोहम्मद उमर मजाहिरी, मौलाना सलमान नदवी, हाफिज आरिफ, शेर अली, जहूर अहमद सर्राफ, हाजी वहीद शेख, वसीम शेख, शोएब अंसारी, साबिर शेख सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे। प्रोग्राम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष जाकिर रंगरेज ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।