Loading...

एसडीपीआई का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन 20-21 जनवरी को मेंगलोर में आयोजित होगा

जयपुर

Follow us

Share

  • अगले तीन साल के लिए चुनी जाएगी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी

  • युवा इकाई (Youth Wing) की भी होगी घोषणा

  • राजस्थान से भी प्रतिनिधि मंडल होगा शामिल

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन आगामी 20 व 21 जनवरी को कर्नाटक के मेंगलोर शहर में आयोजित किया जा रहा है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव नदीम अख्तर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एसडीपीआई के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश भर से प्रदेश कमेटियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का चुनाव

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पार्टी की आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों को वहां उपस्थित प्रतिनिधियों के समक्ष चुन कर घोषणा की जाएगी। यह नई कार्यकारिणी अगले तीन सालों तक अपना कार्यकाल चलाएगी।

युवा इकाई की घोषणा

इस अवसर पर एसडीपीआई की युवा इकाई की भी घोषणा की जाएगी, जो कि जल्दी ही देश भर के युवाओं को एसडीपीआई से जोड़ कर राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर अपनी कार्यकारिणीयों का गठन करेगी।

नदीम अख्तर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में राजस्थान प्रदेश कमेटी का प्रतिनिधि मंडल भी सदस्यों के रूप में शामिल रहेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।