एसडीपीआई का ईद मिलन प्रोग्राम संपन्न
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का ईद मिलन समारोह 4 मई को होटल आरको पैलेस जयपुर में आयोजित किया गया। इस ईद मिलन प्रोग्राम में मुख्य रूप से एसडीपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी, राष्ट्रीय महासचिव यास्मीन फारुकी, राष्ट्रीय महासचिव सीताराम खोईवाल, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शहाबुद्दीन खान, प्रदेश महासचिव नदीम अख्तर, वुमन इंडिया मुवमेंट की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मिसेज़ मेहरुन्नीसा खान, रिटायर्ड जज एवं बौद्ध महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष टी सी राहुल, वेल्फेयर पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष वक़ार अहमद साहब, आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) के राज्य सह संयोजक धर्मेद्र जाटव, वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन बैरवा, वुमन इंडिया मूमेंट की प्रदेश अध्यक्ष फरीदा सय्यद, एपीसीआर के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सादत अली, अंबेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव गंगाराम, दारुल कज़ा जोधपुर के कन्वीनर एवं प्रसनल बोर्ड सदस्य क़ाज़ी रेहमतुल्लाह, शायरा शाहिस्ता महजबीं, सोशल एक्टिविस्ट निदा हाश्मी ने अपने विचार प्रकट किये और देश में सौहार्द क़ायम रखने के लिए सभी वक्ताओं ने अपनी प्रतिबद्दता ज़ाहिर की। प्रोग्राम में सामाजिक सदभावना का संदेश देने के साथ गत 24 अप्रेल को पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए सभी मृतकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहर भर के कई बुद्धिजीवी लोगों और महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
