Loading...

एसडीपीआई के डेलिगेशन ने अजमेर में दरगाह सर्वे के संदर्भ में अंजुमन कार्यालय पर आयोजित की पत्रकार वार्ता

Jaipur

Follow us

Share

अजमेर (रॉयल पत्रिका)।  सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया SDPI का डेलिगेशन 11 दिसंबर 2024 बुधवार को अजमेर पहुंचा और वर्तमान में दरगाह पर जो सर्वे के लिए रिट लगा रखी है उसके संदर्भ में अंजुमन कमेटी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी, राष्ट्रीय महासचिव यास्मीन फारुकी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन और संविधान सुरक्षा आंदोलन के सचिव तथा इंडियन बुद्धिस्ट सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर रजरतन अम्बेडकर एवं दरगाह अंजुमन कमेटी के सेकेट्री डॉक्टर सरवर चिश्ती ने सम्बोधित किया और याचिका कर्ता के बेमानी कृत्य पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी से इस प्रकार की रिट जिनसे समुदायिक विवाद पैदा होता हो उनको रोकने की मांग की। इस मौक़े पर डेलिगेशन ने ख़्वाजा हज़रत मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की भी ज़ियारत कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।