Loading...

वैज्ञानिक कृषि की नवीनतम तकनीक की जानकारी कृषको तक पहुंचाए- राजन विशाल

जयपुर

Follow us

Share

शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने किया भीलवाड़ा जिले का दौरा

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल गुरुवार को भीलवाड़ा के मेजा बांध पर गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम के  शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुए और जल संरक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आमजन को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने भीलवाडा जिले में हरियालो राजस्थान  संकल्प के अंतर्गत लगाए जा रहे 32 लाख  पौधों की अच्छे से देखरेख, जियो टैगिंग और प्रत्येक साईट पर प्रभारी लगाये जायेगे के सबंध में निर्देशित किया।

शासन सचिव  विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक ली तथा भीलवाड़ा किसान सेवा केन्द्र, कस्टम हाइरिंग सेन्टर एवं बारानी कृषि अनुसंधान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भीलवाड़ा में धुवांला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कृषक गोष्ठी में भी भाग लिया। कृषक गोष्ठी में किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीक अपनाने तथा वैज्ञानिकों को शोध कार्यों की नवीनतम तकनीक की जानकारी किसानों तक पहुंचाने हेतु आह्वान किया तथा किसानों को रसायन मुक्त खेती अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया, जिससे  कम लागत में अधिक उत्पादन होगा और मानव स्वास्थ्य कें लिए भी लाभप्रद होगी। कृषक गोष्ठी में उन्होंने कृषकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

शासन सचिव ने कहा कि किसान कस्टम हाइरिंग सेन्टर  पर उपलब्ध कृषि यंत्रों का  अधिक से अधिक उपयोग करे। उन्होंने किसान सेवा केन्द्र धुवांला का निरीक्षण कर किसानो के वाट्सअप ग्रुप बनाये जाने व उनमें मण्डी भाव की सूचना देने, मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया ताकि कृषक जारी एडवाजरी के अनुसार फसल का बचाव कर सके। बारानी कृषि अनुसंधान केन्द्र के निरीक्षण दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती के मॉडल को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए ताकि कृषक सजीव प्रदर्शन देखकर प्राकृतिक खेती को अधिक से अधिक अपना सकें।

शासन सचिव ने आत्मा सभागार में कृषि अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली व पौध संरक्षण हेतु समय–समय पर कृषकों को विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार सलाह देने, फसलों में उत्पादन बढाने और पैकेज ऑफ पेक्टिस को अपनाने पर जोर देने तथा विभाग द्वारा आंवटित लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

 

शासन सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत आंवटित फसल कटाई प्रयोग का सम्पादन विभागीय अधिकारी पारदर्शिता के साथ करे। कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय के बाहर सोमवार से शुक्रवार तक का भ्रमण कार्यक्रम प्रदर्शित करें।

 

इस दौरान अतिरिक्त निदेशक कृषि भीलवाड़ा इन्द्र सिंह संचेती, संयुक्त निदेशक उद्यान महेश चेजारा, संयुक्त निदेशक कृषि विनोद कुमार जैन, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डा. सीएम यादव, उपनिदेशक उद्यान शंकर सिंह राठौड़, उपनिदेशक डा. लक्ष्मी कंवर राठौड, सहित अनेक कृषि अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषक मौजूद रहें।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।