Loading...

इस्लामिया एज्यूकेशनल सोसाइटी के बैनर तले “स्कूल चलो” रैली का आयोजन हुआ

जयपुर

Follow us

Share


जयपुर (रॉयल पत्रिका) I इस्लामिया एज्यूकेशनल सोसाइटी के ज़ेरे निगरानी में चलने वाले ब्राइट फ्लॉवर्स सैकेंडरी स्कूल और मदरसा ब्राइट फ्लावर्स स्कूल, नाहरी का नाका, शास्त्री नगर, जयपुर की ओर से शनिवार 26  जुलाई को एक प्रेरणादायक और सामाजिक रूप से जागरूक रैली “स्कूल चलो” रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के महत्व को उजागर करना और स्कूल से वंचित बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ना रहा। यह रैली मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन और नेस्ले हेल्दी किड्स प्रोग्राम के सहयोग से आयोजित की गई I जिसमें विद्यालय के 5-6  शिक्षक और लगभग 50 से 60 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। रैली की शुरुआत विद्यालय परिषद से हुई जहां छात्र/छात्राओं ने हाथों में प्रेरक संदेश वाले पोस्टर लिए और जोशीले नारे लगाये जैसे “कंधे पर हो बस्ता, ना हो मजदूरी का रास्ता” और “दो रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” बच्चों के जोश और आत्मविश्वास ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी और खींचा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।