Loading...

सऊदी सरकार ने हज 2026 में किए बड़े बदलाव:

जयपुर

Follow us

Share

पुरुष-महिलाओं के लिए अलग कमरे, रसोई सुविधा बंद

खाना खरीदकर लाना होगा — सभी यात्रियों को मिलेगी स्मार्ट वॉच

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। सऊदी अरब सरकार हज 2026 के मुकद्दस सफर को लेकर बड़े बदलाव करने जा रही है। अब मियां-बीबी (पति-पत्नी) एक ही कमरे में नहीं रह सकेंगे। नए नियमों के तहत पुरुष और महिला यात्रियों के लिए अलग-अलग कमरे अनिवार्य किए गए हैं। साथ ही, पुरुषों का महिलाओं के कमरों में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।

रसोई सुविधा बंद — बढ़ सकता है खर्चा

हज यात्रियों को इस बार रसोई की सुविधा भी नहीं मिलेगी। हज यात्रा के दौरान उन्हें बाहर से भोजन खरीद कर खाना होगा। इसलिए भारतीय हज यात्रियों के हज यात्रा के खर्चे में कुछ इजाफा हो सकता है। गौरतलब है कि पिछले साल तक भारतीय यात्रियों को संयुक्त कमरा और खुद खाना बनाने की छूट मिली थी, जिसे इस बार समाप्त कर दिया गया है।

सुरक्षा के लिए मिलेगी ‘स्मार्ट वॉच’

इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया सभी यात्रियों को मुफ्त स्मार्ट वॉच देगी, जिससे हज यात्रा और अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो सकेगी।

स्मार्ट वॉच के फीचर्स:

  • रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग

  • एसओएस (SOS) बटन से तुरंत सहायता

  • हार्ट रेट और ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग

  • कदमों की गिनती (पैडोमीटर)

  • किबला कंपास और नमाज़ टाइम अलर्ट

हज कमेटी का कहना है कि यह स्मार्ट वॉच विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी होगी और इसकी निगरानी सऊदी अरब में स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के कंट्रोल रूम से की जाएगी।

हज के पाक सफर से किसी को वंचित न रखा जाए: हाजी निजामुद्दीन

राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव हाजी निजामुद्दीन ने बताया कि इस बार नए नियमों से यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। नए नियमों के मुताबिक जो चिकित्सक गलत फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करेंगे, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी और यात्री को सफर की इजाजत नहीं मिलेगी।

निजामुद्दीन ने आग्रह किया कि हज के पाक सफर से किसी को वंचित नहीं रखा जाए। यदि कोई यात्री थोड़ा बीमार भी हो तो उसे सफर की इजाजत मिले। साथ ही उन्होंने मांग की कि हज हाउस की व्यवस्था सुचारू हो और वहां अधिशासी अधिकारी हमेशा उपलब्ध रहें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।