Loading...

सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन भीलवाड़ा में 18 फरवरी को होगा आयोजित

Jaipur

Follow us

Share

 

सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। श्री मानव हित सामाजिक सेवा संस्थान सांगानेर के बढ़ते कदम अभियान के तहत भीलवाड़ा में हरिणी महादेव मंदिर पर सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 फरवरी को आयोजित कर रहा है। जिसमें 25 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। श्री मानव हित सामाजिक सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले हनुमान सहाय कटारिया ने भीलवाड़ा क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि बाल विवाह रोकने में, दहेज प्रथा समाप्त करने में, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में, कम खर्चे में शादी करने में, हमारी संस्था का सहयोग करें। हमें उम्मीद है, हम जरूर कामयाब होंगे। क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सहाय कटारिया ने दी जानकारी के अनुसार  इस सम्मेलन में प्रदेश व जिले के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सहाय कटारिया, प्रदेश महामंत्री मन्नू मीणा, प्रदेश महासचिव एम आई खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष सौरभ पवार, प्रदेश सचिव सुनीता यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी सादिक हिंदुस्तानी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष किरण प्रजापत, भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष मधु पांडे, कार्यकर्ता सरोज तिवारी, पुष्पा कोठारी, वंदना शर्मा, झालावाड़ जिला अध्यक्ष अंजली यादव, बांरा जिला अध्यक्ष रमेश मेघवंशी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।