Loading...

संघ के पूरे हो जाएंगे 100 साल

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। 2025 में विजया दशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 साल पूरे हो जाएंगे। संघ ने लक्ष्य रखा है कि तब तक देशभर में अपनी शाखाओं की संख्या बढ़ाकर एक लाख करनी है। संघ तब कई बड़े आयोजन भी करेगा और जिसका राजनीति परिदृश्य में भी असर दिखेगा। संघ ने 2025 के लिए जो अपना अजेंडा बनाया है, उसमें पहले की तरह सामाजिक समरसता भी शामिल है। एक तरफ जहां विपक्षी दल जातिजनगणना की बात करेंगे वहीं बीजेपी पहले की तरह ही विपक्ष के इस अजेंडे को विभाजनकारी बताते हुए अपनी मुहिम जारी रख सकता है। सामाजिक समरसता अभियान के जरिए ही संघ ने कई चुनाव में बीजेपी के पक्ष में माहौल भी बनाया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।