सांगानेर पत्रकार संघ का गठन, रविकांत शर्मा सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर पत्रकारिता जगत के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। रविवार को सांगानेर में “सांगानेर पत्रकार संघ” का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार रविकांत शर्मा को संघ का अध्यक्ष और गुलाब चंद कुमावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय दिशा संदेश मीडिया के मुख्य संपादक विकास डाबरा की ओर से आयोजित एक स्नेह मिलन समारोह के दौरान लिया गया। कार्यक्रम टोंक रोड स्थित गीतांजलि होटल में आयोजित किया गया, जहां दिशा संदेश मीडिया की पत्रकारिता में 12 वर्षों की उपलब्धि का जश्न मनाया जा रहा था। इसी समारोह के दौरान पत्रकारों के बीच लंबे समय से चल रही चर्चा ने ठोस रूप लिया और सांगानेर पत्रकार संघ के गठन का प्रस्ताव पास कर दिया गया। विकास डाबरा के विशेष प्रयासों से आयोजित इस आयोजन में पत्रकारिता से जुड़े अनेक चेहरे शामिल हुए। अध्यक्ष बनाए गए रविकांत शर्मा ने अपने पहले संबोधन में कहा, “हमारा उद्देश्य केवल समाचारों की रिपोर्टिंग नहीं, बल्कि पत्रकारों की आवाज़ को मज़बूती देना और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना होगा। संघ, पत्रकारों के हितों की रक्षा करते हुए क्षेत्र की पत्रकारिता को नई दिशा देगा।”संघ के गठन पर उपस्थित पत्रकारों ने एक-दूसरे को बधाई दी और कहा कि यह कदम सांगानेर के पत्रकारों के लिए एक मज़बूत मंच प्रदान करेगा, जो उन्हें एकजुट रखेगा और उनकी आवाज़ को मजबूती देगा। इस ऐतिहासिक मौके पर रविंद्र शर्मा, शिव शंकर छिपा, पुनीत शर्मा, दिनेश आर्य, दीपक गोधा, चंद्रभान सक्सेना, सुनील शर्मा, मोहम्मद सादिक हिंदुस्तानी, बन्ने सिंह, पवन शर्मा, योगेश शर्मा, गौरव आहूजा, मनीष सिंह, भुवनेश शर्मा सहित क्षेत्र के कई पत्रकार बंधु मौजूद रहे। कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी, जिससे पत्रकार संघ संगठित रूप में सांगानेर की पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकेगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
