सखी क्लब ने गोद लिए अपना घर के वृद्वजनों को बारिश से बचाव के लिए बांटी छतरियां
शब्बीर हुसैन
बारां, (रॉयल पत्रिका)। सखी क्लब बारां द्वारा सावन के पहले सोमवार को अपना घर वृद्वाश्रम पर स्नेहभोज करा कर वृद्धजनों के साथ समय बिताते हुए उनकी समस्याओं पर चर्चा की थी। आज वृद्वजनों को बरसात से राहत प्रदान करने के लिए छातें वितरीत किए गए। सखी क्लब अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया तथा कोषाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि अपना घर वृद्वाश्रम को सरकार की मदद नहीं मिल पा रही है। इसलिए इस आश्रम को सखी क्लब द्वारा गोद लिया जाकर अपना घर वृद्वाश्रम के सभी वृद्धजनों की सेवा का संकल्प लिया गया है। इसी के अन्तर्गत वृद्वाश्रम के संचालक ललित वैष्णव द्वारा बरसात के मौसम में वृद्वजनों को भीगने से बचाने के लिए छातों की आवष्यकता बताई। इस पर सखी क्लब द्वारा वृद्वाश्रम के वृद्वजनों के लिए छतरियां उपलब्ध करवायी गई ताकि वह बरसात के इस मौसम में बारिश के पानी से भीगने से बच सके तथा बरसात में भीगने के कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित नही हो। क्लब सदस्य प्रेरणा शर्मा एवं रानी जैन ने बताया कि इस दौरान क्लब सदस्य ज्योति पारस, चंद्रकला सेठी, मंजू जैन आदि क्लब सदस्याएं उपस्थित रही।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
