सखी क्लब ने मनाया मकर संक्रान्ति पर्व
बारां,(रॉयल पत्रिका)। मकर संक्रांति का पर्व अलग-अलग शहरों में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान का फल बाकी दिनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा होता है। सखी क्लब द्वारा भी इस पर्व को बडे धूमधाम के साथ मनाया गया। सखी क्लब अध्यक्ष उर्मिला जैन भाया, सचिव श्रुति सिंघल ने बताया कि सखी क्लब द्वारा एक निजी रिसोर्ट में शनिवार 19 जनवरी को क्लब सदस्य ममता नागर की तरफ से किटी पार्टी का आयोजन किया गया जहां पर मकर सक्रान्ति पर्व तथा दिसम्बर एवं जनवरी महीने में क्लब की जिन सखियों का जन्मदिन था उनका जन्मदिन भी केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए मनाया गया। सभी सखियों ने एक-दूसरे को मकर सक्रान्ति पर्व की बधाईयां दी। उर्मिला जैन ने बताया कि जब सूर्य देव धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।ज्योतिष गणना के अनुसार मकर संक्रांति पर सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं, जिस कारण से इसे उत्तरायण पर्व भी कहते हैं। कोषाध्यक्ष मधु शर्मा, चन्द्रकला सेठी ने बताया कि इस दौरान कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें सुहाग चूडा प्रतियोगिता में उर्मिला जैन भाया प्रथम, श्रुति सिंघल द्वितीय तथा ज्योति जैन तृतीय स्थान पर रही। अरजी बर्ड प्रतियोगिता में उर्मिला भाया प्रथम रही। इसी प्रकार हाऊजी एवं मकर सक्रान्ति प्रतियोगिता में संतोष कासनीवाल तथा फर्स्ट ओके प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही। विजेताओं को पारितोषिक भेंट किए गए। इस दौरान उर्मिला सिंघल, मंजू जैन, विनीता विजय, सुनीता जैन, प्रेरणा तिवारी, त्रिषला जैन आदि सदस्याएं उपस्थित रही। क्लब की ममता नागर द्वारा सभी सखियों का तिलक लगाकर, गुड, तिल्ली, मूंगफली का मीठा खिलाकर, हेकिंग तथा ब्रोज लगाकर स्वागत किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
