Loading...

सहारा स्टडी प्वाइंट का 12 वीं कला वर्ग का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा 

Jaipur

Follow us

Share

  • छात्रा आयशा परवीन ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके संस्थान का नाम किया रोशन

बारां,(रॉयल पत्रिका)।  हाल ही में जारी हुए 12 वीं कला वर्ग के परिणाम में ज्यादातर जगह बेटियों ने बाजी मारी है। बारां शहर के नयापुरा स्थित सहारा स्टडी प्वाइंट का 12 वीं कला वर्ग का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्टडी प्वाइंट के डायरेक्टर मोहम्मद आफाक ने बताया की छात्रा आयशा परवीन ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल टॉप किया। वहीं छात्रा आयशा आलम 89 प्रतिशत, नाजिया अंसारी 88 प्रतिशत, आरज़ू 87 प्रतिशत, छात्र अब्दुल वासित 83 प्रतिशत, ईशाना 83 प्रतिशत, हेमंत पंकज 81 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल और परिवार का मान बढ़ाया। छात्रा आयशा परवीन और आयशा आलम ने बताया की स्कूल में बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने और लगातार मेहनत करने से कामयाबी मिली है। परिणाम जारी होने के बाद स्कूल परिसर में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं का माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया, इस दौरान अध्यापक जितेंद्र कुमार नागर, हाफिज इंसाफ, इकबाल गोरी, जी. एस. नामा, इस्लाम हुसैन, इरशाद अली, सचिन वर्मा, महावीर मीणा, मोहम्मद कलीम सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।