Loading...

सद्दाम हुसैन अंसारी बने ईदगाह कमेटी बारां के सदर

Jaipur

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)।  शहर वक्फ कमेटी के प्रेस प्रवक्ता शोएब अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि वक्फ कमेटी कार्यालय पर गुरुवार को एक मीटिंग वक्फ कमेटी के चैयरमैन इरफान अंसारी की अध्यक्षता में रखी गई। मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए।  वक्फ कमेटी के चेयरमैन इरफान अंसारी ने सभी मेंबरों की सहमति से सद्दाम हुसैन अंसारी (बहुराणी साड़ी शोरूम) वालों को ईदगाह कमेटी बारां का सदर नियुक्त किया गया। मीटिंग में पूर्व ईदगाह कमेटी सदर साजिद खान के सात वर्ष के कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरे होने पर उनको माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर इस्तकबाल किया गया। चेयरमैन अंसारी ने ईदगाह कमेटी के नव नियुक्त सदर सद्दाम हुसैन अंसारी को जल्द से जल्द अपनी कमेटी बनाने की बात कही, ताकि ईदुल फितर से पहले ईदगाह की सारी तैयारियां अच्छे से हो सके। मीटिंग में कमेटी के सरपरस्त अब्दुल अजीज अंसारी, अब्दुल रशीद खान, नायब सदर हाजी जमील अहमद अंसारी, खजांची हाजी अनवर अली, सेकेट्री रईस अहमद, नायब सेकेट्री अब्दुल हक उर्फ हक्का भाई, बोर्ड मेंबर समीर खान उर्फ बंटी, परवेज खान, इरफान अशरफी, जहीर भाई, मुजाहिद भाई आदि मेंबर मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।