Loading...

रूबी खान ने बतौर अजमेर प्रभारी प्रेस कांफ्रेंस में भाग लिया

Jaipur

Follow us

Share

अजमेर(रॉयल पत्रिका)। राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी की सचिव एवं एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बतौर रूबी खान ने बतौर अजमेर व मसूदा इंचार्ज ने राजस्थान की भाजपा सरकार के एक वर्ष के विफल कार्यकाल को लेकर अजमेर संभाग स्तरीय प्रेस वार्ता में भाग लिया। इस अवसर पर रूबी ने कहा कि अजमेर की दरगाह सभी धर्म व जाति के लोगों की आस्था का केंद्र है। दरगाह को देश-दुनिया में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सांप्रदायिक सौहार्द के लिए काम करे, ना कि धार्मिक एजेंडे को हाथ में ले। वहीं पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने भाजपा सरकार के एक साल को कुशासन करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश खोदो मिशन पर काम रही है। भाजपा भ्रम और झूठ फैलाने की रणनीति पर काम कर रही है। दरअसल, भाजपा सरकार के एक साल की विफलताओं को जनता के सामने पेश करने के लिए कांग्रेस प्रदेश भर में प्रेस कान्फ्रेंस कर रही है।  इसके तहत शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बातचीत की। कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वार्ता में पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल, किशनगढ विधायक विकास चौधरी, पूर्व विधायक नसीम अख्तर इन्साफ, लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, अजमेर विधायक प्रत्याशी व नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, अजमेर ज़िला अध्यक्ष विजय जैन सहित कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।