पूर्वी यूपी दौरे पर रूबी खान 23 अप्रैल से
- कांग्रेस संगठन को मज़बूती देने की मुहिम
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी रूबी खान 23 अप्रैल से संगठन सशक्तिकरण अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज़िलों का दौरा करेंगी। इस दौरे की शुरुआत लखनऊ से होगी और इसके बाद रूबी खान उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, फूलपुर और इलाहाबाद जिलों का भ्रमण करेंगी। उनका यह दौरा 29 अप्रैल तक चलेगा। यह अभियान कांग्रेस पार्टी के संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। दौरे के दौरान रूबी खान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगी। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत प्रदेश संगठन प्रभारी अनवर अनीस और उनकी टीम भी दौरे में शामिल रहेंगे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
