Loading...

रोटरी क्लब ने पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

Follow us

Share

बारां (रॉयल पत्रिका)। रोटरी क्लब अध्यक्ष सूर्य प्रकाश विजय व सचिव महेश तिवारी ने बताया कि रोटरी परिवार की तरफ से आर्य वाटिका में वृक्षारोपरण का कार्यक्रम जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया के मुख्यातिथ्य में समपन्न हुआ जिसमें हरयालों के तहत 21 प्लान्ट (पौधे) लगाये गये। अध्यक्ष ने आये हुए सभी रोटरी परिवार का स्वागत किया। वृक्षारोपण के पश्चात गेट-टूगेदर रखा गया। एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी समय में रोटरी द्वारा किये जाने वाले सेवाभाव के कार्यों की रूप रेखा तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि उर्मिला जैन भाया ने अपने सम्बोधन में कहा कि रोटरी हमेशा से सेवा के कार्य करती आई है। पौधारोपण न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तिगत स्तर पर भी अत्यंत लाभकारी होता है। वृक्षों के पर्यावरणीय लाभ जैसे- वायु शुद्धि, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण व जैविक विविधता का संरक्षण के साथ-साथ समाजिक और स्वास्थ्य लाभ भी है। इसलिए हम सभी को खुशी के हर मौके पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. त्रिवेश बरदानिया द्वारा किया गया। दीपक भाई पतीरा, प्रकाश टोंग्या, धीरज तिवारी, आदित्य जैन, सुनील जैन, विवेक जैन, दीपक गुप्ता, विकास जैन, राजेन्द्र मित्तल, डॉ. प्रवेश बरदानिया, डॉ. सतीश गोयल, पंकज मारू विवेक जैन, जितेन्द्र कुमार, पहली महिला कल्पना विजय रोटरी आदि उपस्थित रहे। महेश तिवारी द्वारा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सेवा कार्यों में सहयोग करने व उपस्थित होने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।