Loading...

लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निस्तारण: अतिरिक्त जिला कलक्टर

Jaipur

Follow us

Share

  • आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। आवश्यक सेवाओं बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर कोई भी प्रकरण 90 दिन से अधिक लंबित नहीं रहे।शर्मा ने गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता भगवान सहाय मीणा को आमजन के लिए निर्बाध एवं पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता बी.एल. मीणा को क्षेत्र में निरीक्षण कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर तथा बजरिया क्षेत्र में विशेष सफाई श्रमदान अभियान के तहत अतिक्रमियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारियों और अन्य दुकानदारों विशेषकर ज्यूस, सब्जी और फास्ट फूड विक्रेताओं को उनके आस-पास के क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने एवं आवश्यकतानुसार डस्टबिन रखने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सीएमएचओं डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को निर्देश दिए कि इन वेण्डर्स के यहां स्वच्छ खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए खाद्य निरीक्षकों की ओर से नियमित रूप से निरीक्षण करवाएं। बैठक में उन्होंने रास्ता खोलो अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और समस्त उपखंड अधिकारियों तथा तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शर्मा ने विभिन्न विभागों के अदालतों में लंबित प्रकरणों, खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर पंजीकरण, पीएम कुसुम योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की प्रगति और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आधारभूत संरचना से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा:- अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने एक अन्य बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न आधारभूत संरचना के निर्माण कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने ठींगला में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल, बीएससी नर्सिंग कॉलेज आदि के भवनों में निर्माण कार्यो की समीक्षा की। साथ ही संस्कृत कॉलेज बौंली, बनास नदी पर उच्च स्तरीय पुल, मोरेल नदी पर कॉजवे आदि निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक में एसडीएम सवाई माधोपुर अनूप सिंह, एसडीएम गंगापुर बृजेन्द्र, जिला रसद अधिकारी रामभजन, जिला परिवहन अधिकारी पीआर मीना, उप निदेशक उद्यान डॉ. हेमराज मीना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।