घर-आंगन कालोनी के निवासियों ने मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा का किया स्वागत
सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर के वार्ड 91 घर-आंगन कालोनीवासियों ने भाजपा सांगानेर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा एवं वार्ड 91 के अध्यक्ष धन कुमार जैन से भाजपा कार्यालय पर सौजन्य भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने सुनील शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सांगानेर मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने पूर्व जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी के मुकेश मीणा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई एवं उनका साफा माला पहनाकर स्वागत किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
