रिसर्च फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने सांगानेर के ख्यातनाम एडवोकेट पवन एंचारा को बनाया ब्रांड एंबेसडर
मोहम्मद सादिक हिंदुस्तानी
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। समाज सेवा, मानवता और संस्कृति के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय योगदान देने वाले एडवोकेट पवन एंचारा को रिसर्च फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और वैश्विक स्तर पर किए गए कार्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। पवन एंचारा एक समर्पित समाजसेवी, जीवन ज्योति संस्थान के चेयरमैन और सरल, मिलनसार तथा मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने वेलेंटाइन डे को “रोटी डे” के रूप में मनाने का आह्वान कर समाज को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया, जिसे देश-विदेश में सराहना मिल रही है। पिछले 25 वर्षों से वे रक्तदान, नेत्रदान, वस्त्र बैंक, बुक बैंक, रोटी बैंक, कच्ची बस्तियों में भोजन एवं शिक्षा सामग्री वितरण जैसे कार्यों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। साथ ही वे मंदबुद्धि एवं विकलांग बच्चों के लिए विशेष स्कूल भी संचालित कर रहे हैं। पवन एंचारा को विश्व शांति और प्रेम के संदेश वाहक के रूप में भी पहचाना जाता है। उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (यूके), गोल्डन बुक ऑफ द अर्थ, स्टार रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंटरनेशनल, और ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इसके अलावा, वोक फाउंडेशन, यूएसए द्वारा उन्हें पीस एंबेसडर की उपाधि भी प्रदान की जा चुकी है। अब तक उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 18 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके प्रयासों ने न केवल सांगानेर बल्कि पूरे जयपुर और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
