गुरुकुल स्पास्टिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
जयपुर/बेनाड़,(रॉयल पत्रिका)।76वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व का आयोजन रविवार को गुरुकुल स्पास्टिक सोसायटी जयपुर द्वारा संचालित गुरुकुल स्पास्टिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बेनाड़ में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार प्रदर्शन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. हरिराम मीना ने इस दिन को खास बताते हुए कहा कि, “आज के दिन भारत को संवैधानिक आज़ादी प्राप्त हुई थी। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था, और इसी दिन भारतवासियों को विधिक रूप से संवैधानिक अधिकार प्राप्त हुए।” कार्यक्रम के दौरान ‘पंच गौरव’ के पोस्टर का विमोचन भी किया गया, जो देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को सम्मानित करता है। कार्यक्रम में संस्थान के अन्य प्रमुख लोग जैसे पाठ्यक्रम समन्वयक हेमन्त कुमार बुनकर, शबनम बानो, प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार राजोरिया, व्याख्याता अखिलेश यादव, चंचल शर्मा, रत्नेश पांडे, पिंकी देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश कुमार वर्मा, सांकेतिक भाषा अनुवादक गौतम अभिषेक, विशेष शिक्षा अध्यापक अरविंद कुमार, रवि कुमार योगी, राहुल महावर, बंशी चौधरी, रितिका प्रजापत, सृष्टि महर्षि, राजू मीना, लेखाधिकारी रामदेव शर्मा, मदन सैनी, पुस्तकालय प्रभारी ममता शर्मा, कॉलेज सुरक्षा प्रहरी हनुमान सिंह व कॉलेज अन्य कार्मिक कर्मचारी ममता देवी, सुनीता भट्ट व मंजू देवी और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। इस समारोह में सभी ने एकजुट होकर भारतीय संस्कृति और गणतंत्र दिवस के महत्व को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
