Loading...

धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में आती है खुशहाली – सांखला

चौमू

default-image

Follow us

Share

सीकर सांसद ने 10 लाख रुपए विद्यालय विकास में देने की घोषणा की
चौमू (रॉयल पत्रिका)। ग्राम सिंगोद खुर्द के बस स्टैंड स्थित तेजाजी महाराज के मंदिर में हुए भंडारे एवं भजन संध्या कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने शनिवार रात्रि को पंगत प्रसादी ग्रहण की कार्यक्रम में गोविंदगढ़ थाना अधिकारी विनोद सांखला ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं को जनता को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस कार्यक्रम मेंसीकर सांसद कॉमरेड अमराराम चौधरी ने ग्रामीणों को कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में खुशहाली आती है सीकर सांसद ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय के विकास के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की कार्यक्रम के दौरान तेजाजी महाराज की फूल बंगला से जाकर सजाई गई। शाम को पंगत प्रसादी शुरू करवाई भजन संध्या में बाबूलाल चौधरी एण्ड पार्टी हाड़ोता के गायक कलाकारों ने भजनों से तेजाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया आसपास के गांवो के पहुंचे। श्रद्धालुओं ने घोक लगाकर सुख शांति की कामना की ग्रामीणों ने सांसद को ग्राम सिंगोद खुर्द निवासी डॉ. रामसिंह सामोता को पिछले दिनों जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय में हिंसा प्रकरण मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा। इस मौके पर गोविंदगढ़ पुलिस थाना प्रभारी विनोद सांखला, सिंगोद खुर्द के सरपंच सजना त्रिलोक, लोछिब पूर्व सरपंच सरदार जाखड़, राधा गोविंद बिहारी मंदिर ईटावा भोपजी के महंत पंडित भवानी शंकर शर्मा, प्रेमराज लोछिब, अनिल मीणा, कमल ढाका, गोवर्धन चोपड़ा, लक्ष्मण सिंह शेखावत, भगवान सहाय सैनी, बाबूलाल चोपड़ा, रोहिताश जाखड़, मामराज घोसलिया, महावीर चोपड़ा, शांतिलाल रेगर, सोहन निनवानिया, बाबूलाल बराला, मोहन डबास, चौथमल यादव, सुरेश चोपड़ा, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।