बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य ने पकड़ी रफ़्तार
-स्थानीय कला और आधुनिकता के साथ 471 करोड़ रूपये की लागत से किया जा रहा है पुनर्विकास कार्य
बीकानेर (रॉयल पत्रिका) । राजस्थान का बीकानेर क्षेत्र विश्व मानचित्र पर पर्यटन तथा मिठाई व नमकीन उद्योग के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। बीकानेर के जूनागढ़, गजनेर किला, देशनोक मन्दिर तथा कैमल सफारी के लिए प्रतिवर्ष यहाँ भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। बीकानेर में स्थित राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र भी आकर्षण का केन्द्र है। बीकानेर के उत्तर में गंगानगर, पश्चिम में जैसलमेर, पूर्व में नागौर एवं दक्षिण में जोधपुर स्थित है। बीकानेर जिले के खाजूवाला के निकट पाकिस्तान से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी आती है।
बीकानेर शहर के महत्व, सामरिक दृष्टिकोण और पर्यटन संभावनाओं को देखते हुये बीकानेर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 471 करोड़ रूपये की लागत से ‘‘अमृत भारत स्टेशन’’ योजना के तहत स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कला, हैरिटेज और आधुनिकता का समावेश किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार महाप्रबन्धक अमिताभ के निर्देशानुसार में बीकानेर स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य ने गति पकड़ी है। स्टेशन पर मुख्य प्रवेश व द्वितीय प्रवेश पर भूतल सहित 9 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य प्रवेश पर 26000 वर्ग मीटर तथा द्वितीय प्रवेष पर 17000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में द्वितीय प्रवेश स्टेशन बिल्डिंग, बारात घर और स्टाफ क्वाटर्स के लिए फाउंडेशन वर्क प्रगति पर है।
स्टेशन परिक्षेत्र में सुगम आवगमन के लिए लगभग 16000 वर्ग मीटर में सड़क सहित सर्कुलेटिंग एरिया का विकास व 15000 वर्ग मीटर में पार्किंग सुविधा विकसित की जाएंगी। स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए 36 मीटर चौडाई (3530 वर्ग मीटर) का एयर कॉनकोर्स एरिया का निर्माण किया जाएगा। एयर कॉनकोर्स सभी प्लेटफार्म सहित दोनो छोर की बिल्डिंग को आपस में जोड़ने का भी कार्य करेगा। इस एयर कॉनकोर्स क्षेत्र में वाणिज्यिक दुकाने, केफेटेरिया, एग्जीक्यूटिव लाउंज, फूड कोर्ट, पर्यटक सूचना केन्द्र, वेंटिग हॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर सुगम आवागमन के लिए 41 लिफ्ट और 24 एस्केलेटर लगाया जाना प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त 1700 और 1475 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 2 नए फुट ओवर ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा। स्टेशन पर लगभग 16 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लेटफार्म शेल्टर का कार्य किया जाना है।
बीकानेर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में स्टेशन बिल्डिंग में आगमन/प्रस्थान हेतु अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार, एयर कोनकॉर्स, स्काई वॉक, कवर्ड प्लेटफार्म, लिफ्ट व एस्केलेटर की सुविधा, फुट ओवर ब्रिज, अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वेटिंग रूम, शॉपिग कॉम्पलेक्स, एग्जीक्यूटिव लाउंज, उन्नत व मानक स्तर की लाइटिंग, फूड कोर्ट इत्यादि का प्रयोजन रखा गया है। इसके साथ ही स्टेशन पर पर्याप्त व सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, संकेतक, शौचालय, बेगेज स्कैनर, मैटल डिटेक्टर तथा कोच गाइडेन्स बोर्ड व ट्रेन इन्डिकेटर इत्यादि के साथ आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
बीकानेर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में स्टेशन बिल्डिंग में आगमन/प्रस्थान हेतु अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार, एयर कोनकॉर्स, कवर्ड प्लेटफार्म, लिफ्ट व एस्केलेटर की सुविधा, फुट ओवर ब्रिज, अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वेटिंग रूम, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, एग्जीक्यूटिव लाउंज, उन्नत व मानक स्तर की लाइटिंग, फुड कोर्ट इत्यादि का प्रयोजन रखा गया है। इसके साथ ही स्टेशन पर पर्याप्त व सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, संकेतक, शौचालय, बेगेज स्कैनर, मैटल डिटेक्टर तथा कोच गाइडेन्स बोर्ड व ट्रेन इन्डिकेटर इत्यादि के साथ समस्त प्रकार की आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
स्टेशन पुनर्विकास में ऊर्जा खपत में कमी के लिए ग्रीन बिल्डिंग आधारित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। स्टेशन पर हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए 1200 केवीए क्षमता के सोलर पैनल स्थापित किए गए है। इसके अतिरिक्त कचरे के प्रसंस्करण, वर्षा जल संचयन, फायर फाइटिंग सिस्टम जैसे संसाधन स्थापित किए गए है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
