राजस्थान हाईकोर्ट में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती; आज से 7 जुलाई तक करें अप्लाई
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान हाई कोर्ट ने 58 पदों पर ड्राइवर की वैकेंसी निकली है। जिसके लिए 12वीं पास कर चुके उम्मीदवार राजस्थान हाईकोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर आज दोपहर 1 से 7 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इसके बाद स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
हाईकोर्ट, राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ ही अधीनस्थ न्यायालयों में कुल 58 ड्राइवरों की भर्ती निकली गई है। जिनमें 5 महिला ड्राइवरों के पद भी शामिल हैं।
- राजस्थान उच्च न्यायालय 25 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी।
- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (आरएसएलएसए) 2 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी।
- जिला न्यायालय (गैर-टीएसपी क्षेत्र) 25 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी।
- जिला न्यायालय (टीएसपी क्षेत्र) 1 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी।
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण – डीएलएसए (गैर-टीएसपी क्षेत्र) 2 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी।
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण – डीएलएसए (टीएसपी क्षेत्र) 3 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी।
योग्यता :
भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उसके पास सरकार द्वारा वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 3 साल का वाहन चलाने का अनुभव, आंखों की रोशनी (चश्मे के साथ या बिना) 6/6 होनी चाहिए।
फीस :
भर्ती के लिए राजस्थान या देश के किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। ऐसे में आवेदन की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग और राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थियों को 750 रुपए, ओबीसी वर्ग को अभ्यर्थियों को 600 रुपए और एसटी, एससी और भूतपूर्व सैनिकों को 450 रुपए फीस देनी होगी।
आयु सीमा :
भर्ती के लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। जिसमें सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी।
सैलरी :
भर्ती में सिलेक्ट होने पर अभ्यर्थी को दो साल के लिए प्रोबेशन पर रखा जाएगा। इस दौरान 14 हजार 600 रुपए हर महीने सैलरी दी जाएगी। इसके बाद पे-मैट्रिक्स लेवल – 5 के मुताबिक पे स्केल 20,800 – 65,900 रुपए सैलरी दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइटnic.in पर जाएं।
- “Recruitment” सेक्शन में जाकर ‘Peon Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
