रसूल अकरम स. अ. ने फरमाया
दस चीजें दस चीजों को खा जाती हैं-
(1) तौबा गुनाहों को खा जाती है I
(2) गम उम्र को खा जाता है I
(3) पशेमानी सखावत को खा जाती है I
(4) झूठ रिज़क को खा जाता है I
(5) तकब्बुर इल्म को खा जाता है I
(6) अदल जुल्म को खा जाता है I
(7) गुस्सा अक्ल को खा जाता है I
(8) नेकी बदी को खा जाती है I
(9) सदका बलाओं को खा जाता है I
(10) गीबत नेक आमाल को खा जाती है I
(1) जो दूसरों पर रहम नहीं करता खुदा भी उस पर रहम नहीं करता I
(2) मुसलमान वो है जिसके हाथ और ज़ुबान से लोग महफूज रहें I
(3) आमाल का दारोमदार नीयतों पर है I
(4) खामोशी बहुत बड़ी हिकमत है I
(5) दुनिया में इस तरह रहो गोया परदेस हो या राह चलने वाले I
-हबीबुल्ला, एडवोकेट
जवाहर नगर, जयपुर
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
