रणथंभोर नेचर गाइड एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा
सवाई माधोपुर(रॉयल पत्रिका)। सवाई माधोपुर रणथंभोर नेचर गाइड एसोसिएशन प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में जाहिद खान, मुकेश सिंधु, राधेश्याम योगी एवं अन्य नेचर गाइड जयपुर में गाइड्स समस्याओं को लेकर एवं नवीन गाइड भर्ती के संबंध में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव,वन्य सचिव ओर मुख्य वन्य जीव संरक्षक को ज्ञापन दिया।जिसमें मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक,रणथंभोर राष्ट्रीय उद्यान,सवाई माधोपुर द्वारा वन्यजीव गाइड भर्ती हेतु दिनांक 25-1-2024 को एक प्रेस नोट जारी किया गया है।जिसके अनुसार वन विभाग, राजस्थान सरकार की गाइड लाइन दिनांक 05-10-2023 के क्रम संख्या 2 में उल्लेखित वन्यजीव गाइड्स की संख्या का निर्धारण राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटक वाहनों की केरिंग कैपेसिटी को नज़र अंदाज करके भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है।जिसमे वर्तमान में कार्यरत समस्त नेचर गाइड्स के हितों,NTCA की गाइड लाइन 8 नवंबर 2012 की उपेक्षा अनुरूप है। नेचर गाइडस में जिनका स्वर्गवास हो गया उनके परिवार को भी इस भर्ती में प्राथमिकता नहीं दी गई है। गाइडलाइन पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाई गई है जिसमें कार्यरत गाइड के अधिकारों का हनन हुआ है। 106 गाइड भर्ती की जाती है तो वर्तमान गाइड के लिए छिपी बेरोजगारी हो जाएगी जिसमें उसके परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
