राणासर ग्राम वासियों द्वारा पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की गाड़ी रवाना की गई
चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती राणासर ग्रामवासियो ने पंजाब बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए इस मुसीबत की घड़ी में इन्शानियत का फर्ज निभाते हुवे मदद स्वरूप रोजमर्रा का सामान की पिकअप रवाना की जिसमें प्रतिदिन काम आने वाले सामान जैसे गदा, कम्बल, पुरुष के कपड़े, शर्ट, नाइटी, अंडर गारमेंट्स, चप्पल, लेडीज शूट, अंडर, गारमेंट्स, पैड, चप्पल, बचे का कपड़े, टावल, डायपर, चप्पल, 4 प्रकार की टैबलेट्स, विक्स, मोमबत्ती, माचिस, 10kg आटा, कॉलगेट ब्रश, आचार 500gm, मॉर्टिन, तिरपाल 15 से 12 एवं पशु धन के चारे के लिए भी एक पिकअप भेजी जा रही है l सामान की पिकअप शाम असर की नमाज के बाद रवाना की गई है पिकअप रवानगी के दौरान गांव के दाऊद खां, गफ्फार खां, अकरम खां, सद्दाम खां, मजीद खां (सरपंच प्रतिनिधि), मुमताज़ खां, मुशताक खां, नवाब खां, हिदायत खां, यूनुस खां, जाफर खां, जीवण खां, यासीन खां, सिकंदर खां, कयूम खां, रफीक खां, रियासत अली खां, अदरीश खां, शाहरुख़ खां, आशिफ खां, अमजद खां, नजीर खां, सलेमदिन खां, इक़बाल खां, भंवरु खां, मुबारिक खां, इमरान खां, वसीम अकरम, हाकम अली खां आदि उपस्थित रहेl सामान के साथ गांव के युवा गफ्फार खान, वसीम अकरम, सद्दाम खान, दाऊद खान, अकरम खान, शाहरुख़ खा, मुबारिक खान, इमरान की टीम के साथ रवाना किया गया l
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
