Loading...

रामकिशोर राय व केआर बुनकर बलाई विकास समिति जयपुर के संरक्षक नियुक्त

Jaipur

Follow us

Share

  • समिति के सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर पद की शपथ दिलाई

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। शहर के मोरीजा रोड स्थित बलाई समाज-भवन में शुक्रवार को बलाई विकास समिति जयपुर (मुख्यालय-चौमूं) के अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार की अध्यक्षता एवं समिति के फाउंडर सदस्य रामकिशोर राय व सेवानिवृत एडीएम केआर बुनकर के मुख्य आतिथ्य में बैठक सम्पन्न हुई।समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया व कोषाध्यक्ष घनश्याम कांदेल ने बताया कि समिति अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार के आदेशानुसार समिति के फाउंडर सदस्य रामकिशोर राय व सेवानिवृत एडीएम केआर बुनकर को संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त संरक्षकों का समिति द्वारा नियुक्ति पत्र, पंचशील का दुपट्टा पहनाकर एवं बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर का छायाचित्र भेंटकर सम्मानित किया। इसके पश्चात समिति के नवनियुक्त संरक्षक रामकिशोर राय व सेवानिवृत एडीएम केआर बुनकर ने कार्यकारिणी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर पद की शपथ दिलाई। समिति के नवनियुक्त संरक्षक रामकिशोर राय, केआर बुनकर एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा समाजसेवी व अंबेडकरवादी रामगोपाल छापोला का पंचशील का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष नाथूलाल बराला, कालूराम सामरिया, एडवोकेट राधेश्याम बुनकर, राजपाल सिंह नारनोलिया, शंकरलाल सरावता, सेडूराम बुनकर, उपमहासचिव हनुमान सहाय झाटीवाल, सचिन राजेंद्र प्रसाद काला, गोपाललाल बुनकर, मूलचंद बॉयला, संगठन सचिव गोपीराम मेहरडा, कार्यकारिणी सदस्य घीसालाल बबेरवाल, कालूराम किरोड़ीवाल, गुलाबनाथ बुडगाया, कैलाशचंद लाखीवाल आदि मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।