रकमा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का 29 जून को होगा आयोजन
- जयपुर की नई जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी करवाया जाएगा।
जयपुर। राज०अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा) की जयपुर जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान का आयोजन 29 जून, रविवार को सुबह 10 बजे हज हाउस कर्बला में आयोजित किया जाएगा।
रकमा जयपुर के जिला अध्यक्ष मोहम्मद साबिर अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अल्पसंख्यक समाज के विद्यार्थियों को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।समारोह में राजस्थान प्रशासनिक सेवा से जुड़े अल्पसंख्यक समाज के अधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा महासमिति सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान वे नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे तथा अपने अनुभवों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
