Loading...

राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को मतदान, MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों के सांसद रिटायर हो रहे

Follow us

Share

Rajya Sabha Election date : नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 खाली हो रही सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, खाली सीटों पर 8 जून 2026 तक नामांकन किए जा सकते हैं। 9 जून को जांच के बाद 11 जून तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। मतदान 18 जून को होगा। परिणाम भी उसी दिन आ जाएगा। वहीं, चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है।

नामांकन से लेकर परिणाम तक का शेड्यूल

आयोग के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 2 जून को जारी होगी, जबकि उम्मीदवार 9 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

किस राज्य से कितने राज्यसभा सदस्य हो रहे रिटायर

ये चुनाव ‘काउंसिल ऑफ स्टेट्स’ के उन 24 सदस्यों के रिटायर होने से खाली हुई सीटों को भरने के लिए कराए जा रहे हैं, जिनका कार्यकाल जून और जुलाई 2026 में समाप्त हो रहा है। रिटायर हो रहे सदस्यों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह, पूर्व पीएम एच.डी. देवगौड़ा समेत 24 सांसद शामिल हैं। आयोग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की 4-4 सीटों पर चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश और राजस्थान की 3-3 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। झारखंड की 3 सीटों पर भी चुनाव होगा। वहीं, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक राज्यसभा सीट के लिए भी मतदान कराया जाएगा।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।