उत्तराखंड की मंगलोर विधानसभा उपचुनाव मे राजस्थान के प्रभारी सचिव काजी निजामुद्दीन जीते
मंगलौर सीट पर उपचुनाव में काफ़ी हिंसा हुई,गोली चली, कई लोग घायल हुए,पोलिंग छोड़कर सभी को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार काजी अस्पताल लेकर गए, इलाज की व्यवस्था करवाई,पुलिस ने मुस्लिम वोटिंग नहीं होने दी,फिर भी हिम्मत ना हारने वाले काज़ी निज़ामुद्दीन जीत गए हैं।
उत्तराखण्ड (मंगलौर) । मंगलौर सीट पर उपचुनाव में काफ़ी हिंसा हुई,गोली चली, कई लोग घायल हुए,पोलिंग छोड़कर सभी को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार काजी अस्पताल लेकर गए, इलाज की व्यवस्था करवाई,पुलिस ने मुस्लिम वोटिंग नहीं होने दी,फिर भी हिम्मत ना हारने वाले काज़ी निज़ामुद्दीन जीत गए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलोर उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश की बॉर्डर विधानसभा है। यहाँ कांग्रेस और बसपा के बीच असली मुक़ाबला होता रहा है और भाजपा तीसरे नंबर पर रहती थी। यहाँ क़ाज़ी और हाजी करीम अंसारी के बीच पिछले चुनावों में कड़ी टक्कर हुई थी जिसमें 500 के क़रीब वोट से हाजी चुनाव जीत गए थे। उनका इंतक़ाल होने के चलते उपचुनाव हुए थे। कांग्रेस की ओर से क़ाज़ी मैदान में थे तो बसपा ने यहाँ से हाजी के बेटे मोंटी को उतारा था। वहीं भाजपा ने फ़रीदाबाद हरियाणा के करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया था। काजी ने बीजेपी उम्मीदवार करतार सिंह को हराया है। काजी निजामुद्दीन कांग्रेस के राजस्थान के प्रभारी सचिव है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
