Loading...

भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, स्कॉर्पियो पलटने से 3 की मौत, रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे सभी

Follow us

Share

बालोतरा। राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा हो गया। भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बालोतरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बालोतरा के जसोल थाना क्षेत्र में आसोतरा के पास रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोग सड़क किनारे जा गिरे।

गुजरात से रामदेवरा जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार गुजरात के मेहसाणा जिले के थावर निवासी अशोक भाई, कमलेश भाई, अजमल (35) पुत्र गणेशा, अजमल का भाई नामूलम, हितेश भाई (32) पुत्र देवकरण भाई पटेल और अजमल का बच्चा सवार था। ये सभी लोग बाबा रामदेव के दर्शन करने रामदेवरा जा रहे थे। इस दौरान आसोतरा के पास स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अजमल, नामूलम और हितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक, कमलेश और अजमल के बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़क किनारे जा गिरे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो कार की रफ्तार बहुत तेज थी। रोड पर कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वो पलटी खा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क किनारे जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही जसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन अनियंत्रित होना हादसे की वजह माना जा रहा है।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।