Loading...

गर्मी के बढ़ते कहर से अलर्ट मोड पर राजस्थान, पश्चिमी जिलों में स्कूल टाइम बदला

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर। प्रदेश में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी का असर लगातार देखने को मिल रहा है। गुरुवार को कोटा, अजमेर और जयपुर संभाग में कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई और अचानक तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल की शुरुआत में भीषण लू चलने के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी थी। इसके बाद एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी बारिश का दौर चला और पारे में गिरावट दर्ज हुई। अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ लू चलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा। अप्रैल के आखिर में तेज गर्मी पड़ने के साथ भीषण लू चलने से पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। राजस्थान के 9 जिलों में शुक्रवार को लू का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने  श्रीगंगानगर में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में गर्मी का येलो अलर्ट है। आज से आगामी में 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार राज्य में शुक्रवार से तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होगी। शनिवार 19 अप्रैल को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, कोटा, बारां और झालावाड़ में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 अप्रैल से हीट वेव से राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा 18-19 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भरी आंधी चलेगी। गुरुवार को कोटा, अजमेर और जयपुर संभाग में कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई और अचानक तेज हवाएं चली। इस बीच कल 11 शहरों में दिन का तापमान 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बाड़मेर में 45 डिग्री, जैसलमेर और फलोदी में 44.8, चित्तौडगढ़ और चूरू में 44.2 डिग्री, पिलानी में 44.1, कोटा में 43.5, लूणकरणसर में 43.4, भीलवाड़ा और वनस्थली में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में हनुमानगढ़, पाली और प्रतापगढ़ जिले को छोड़कर बाकी अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही रहा। वहीं, राजधानी जयपुर में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। एक ही रात में यहां का पारा 3।2 डिग्री चढ़कर 42।2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गुरुवार को शहर में सुबह से ही धूप में तेजी रही और दोपहर में गर्म हवा चलने से भीषण गर्मी रही। जयपुर में अगले 24 घंटे के दौरान हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिन पारे में में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी होने से भीषण गर्मी का दौर रहेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे का अनुमान है। लू की चेतावनी के बीच पश्चिम राजस्थान के तीन जिलों में स्कूलों का टाइम बदला गया है, ताकि भीषण गर्मी के बीच स्कूली बच्चों को राहत मिल सके। बाड़मेर, जैसलमेर और डीडवाना-कुचामन के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अब कक्षा 8वीं तक के बच्चों के स्कूल समय में बदलाव किया गया है। दोनों ही जिलों में स्कूल अब सुबह 7:30 से दोपहर 11 बजे तक खुलेंगे। इसके पहले ब्यावर जिले में भी स्कूल का समय बदला जा चुका है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।