Loading...

राजस्थान मदरसा बोर्ड सचिव ने किया मदरसों का निरीक्षण

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान मदरसा बोर्ड के सचिव चेतन चौहान ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग अश्विनी भगत के निर्देशानुसार टोंक के निवाई स्थित मदरसों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीतेश जैन, प्रोग्राम अधिकारी सहित मदरसे के सदर व शिक्षकगण उपस्थित रहे। मदरसा निरीक्षण के दौरान सचिव, राजस्थान मदरसा बोर्ड ने छात्र- छात्राओं को आगामी दिनों में होने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें मेहनत व लगन से तैयारी करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के समग्र विकास के लिए मदरसा बोर्ड द्वारा मदरसा खेल महोत्सव, विज्ञान मेले, रंग- रोगन प्रतियोगिता,  क्विज प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित करवाई जाती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।